लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षिक व प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने योग क्रिया से की। इसके बाद एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिए गए गांव गोला देहात में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का अभियान चलाया गया। वहीं डॉ. नवनीत कुमार ने मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से स्वयंसेवकों को लक्ष्य निर्धारण, स्टीकी नोट्स और डायरी लेखन के महत्व से अवगत कराया। डॉ. राकेश कुमार अग्रहरि ने कहानी के जरिए रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के पूर्व छात्र रीतेश ने भी अपने एनएसएस अनुभव साझा किए। राजनीति शास्त्र के विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार सिंह ने देश-दुनिया की वर्तमान चुनौतियों पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.