देहरादून, अप्रैल 25 -- फोटो देहरादून। किंग्स्टन इंपीरियल इंस्टीट्यूट, डूंगा में शनिवार को भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री महिला प्रकोष्ठ ऐश्वर्या रावत ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। देवभूमि ब्लड सेंटर की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और स्टाफ के सहयोग से कुल 65 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस अवसर पर रेड क्रॉस शाखा के चेयरमैन डॉ. एमएस अंसारी, सचिव कल्पना बिष्ट, सदस्य शिफाहद अली अंसारी, जाहिद हुसैन, रतूड़ी और रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...