पौड़ी, दिसम्बर 20 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के अंर्तगत विकासखंड बीरोंखाल न्याय पंचायत जिवई क्षेत्र के सुकई पंचायत भवन में आयोजित बहुदे्शीय शिविर में ग्रामीणों द्वारा पंद्रह शिकायतें रखी। जिसमें सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शनिवार को सुकई पंचायत भवन में तहसीलदार बीरोंखाल शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बह़ुदे्शीय शिविर में 10विभागों द्वारा स्टॅाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान तहसीलदार शंकर सिंह ने सभी विभागों के अधिकारीयों को निर्देश दिए की सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं को आम लोगों तक पंहुचाने का काम करें। ग्रामीणों द्वारा पंद्रह शिकायत विभिन्न विभागों की करी जिससे तहसीलदार द्वारा मौके पर ही ह...