बरेली, जून 5 -- भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सीबीगंज इकाई एवं इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज़ के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी डेंटिस्ट्री की ओर से रामपुर रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में क्षेत्रवासियों को निशुल्क मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा एवं दंत परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई। शिविर में फतेहगंज ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, अनिल अग्रवाल, व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर महामंत्री अनुज गुप्ता, इकाई अध्यक्ष धीरेंद्र गंगवार, महामंत्री अमन गुप्ता, युवा अध्यक्ष विनीत गुप्ता, राजीव कुमार बॉबी, अनिल कुमार, सचिन यादव, संजू भारती व डेंटल कॉलेज की ओर से डॉ. रिंकी हंस, डॉ. पवन लोहानी, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. कृति रस्तोगी एवं डॉ. प्रियंका यादव आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...