सासाराम, जून 2 -- बिक्रमगंज, हिटी। आमलोगों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न नगर निकायों व पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। जिसमें बिजली से संबंधित समस्याओं का भी निपटारा किया गया। विद्युत अधीक्षण अभियंता सासाराम ई. इंद्रदेव कुमार ने बताया कि सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों व शिकायतों का मानक कार्य प्रणाली (एसओपी) के तहत त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में 4044 आवेदनों में से 3304 का हुआ निपटारा सहयोग शिविरों की जानकारी बताया कि कंपनी की पहल के तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बिजली बिल सुधार, नया विद्युत कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर संबंधी सहायता, मीटर खराबी, बकाया भुगतान, लोड...