शिविर में बच्चों दी गई कानून की जानकारी
चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- चक्रधरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर से बुधवार को चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत अंतर्गत बुढ़ीघोड़ा हाईस्कूल में नि:शुल्क विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गई। शिविर का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को नालसा की बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण मैत्रीपूर्ण योजना, विधिक सेवा प्राधिकार की संरचना और कार्य प्रणाली और शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी गई। मौके पर अधिवक्ता रत्नेश कुमार, प्राचार्या कविता तांती, शिक्षिकाएं तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के अधिकार मित्र समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.