रुद्रपुर, मई 9 -- सितारगंज। भारत विकास परिषद की महिला विंग की ओर से तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया। शनिवार को नगर के एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान महिला अध्यक्ष सीमा सिंघल ने बताया कि आज प्रथम दिन बच्चों को योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया जाएगा। इधर, योग प्रशिक्षक उमा गुप्ता ने बच्चों को प्रणायाम, सूर्य नमस्कार सहित कई योग का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि अगर हमारा तन स्वस्थ है। तो हम अच्छा जीवन जी सकते हैं। हमारा मस्तिष्क विभिन्न कार्य करने के लिए बहुत तेजी से जागृत रहता है। यह भी पढ़ें- मातृ शक्ति के सम्मान में विशेष योग शिविर आयोजित यहां प्रांतीय संयोजक महेश मित्तल, मनीष मित्तल,अनंत प्रकाश शुक्ला, अविनाश जिंदल, गीता पंत, कंचन मंडल,...