कोडरमा, नवम्बर 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आश्रम रोड स्थित कौण्डिन्या पब्लिक स्कूल में स्कूल के अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह की पहल पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह जांच शिविर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें डॉक्टर प्रहलाद कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सरिता कश्यप एवं एएनएम प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने कार्य किया। शिविर के दौरान कक्षा 3 से 9 तक के लगभग 200 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में बच्चों का वजन, हीमोग्लोबिन, आंख, नाक, कान तथा मौखिक स्वास्थ्य से संबंधित परीक्षण शामिल था। जांच के दौरान चार बच्चे एनीमिक पाए गए, जिन्हें स्वास्थ्य टीम की ओर से आयरन की गोलियां निःशुल्क दी गईं। बच्चों में इस जांच शिविर को लेकर काफी ...