सासाराम, जनवरी 28 -- सासाराम। मंडल कारा में शिविर आयोजित कर बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। नेतृत्व काराधीक्षक सुजीत कुमार राय ने किया। शिविर में बंदियों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर जरूरी दवाएं दी गई। मौके पर जेल चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार सिन्हा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार सिंह, सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. राकेश कुमार, नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. विप्लव कुमार सिंह, परामर्शी राजेंद्र प्रसाद सिंह, धर्मदेव सिंह, प्रिया कुमारी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...