मिर्जापुर, जुलाई 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। सिटी ब्लाक के देवरी बसुही स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में वाराणसी संभाग का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार गाइड परीक्षण शिविर का शुक्रवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय के दिल्ली संभाग की मुख्य संचालिका पुनीता ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय सिंह ने गाइड के पांच दिवसीय शिविर में दिए प्रशिक्षण को गाइड्स (छात्राओं ) को व्यवहारिक जीवन में उतारने की नसीहत दी। इससे पहले अंतिम दिन के शिविर का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुआ। इसके बाद ध्वजारोहण के बाद कलर पार्टी ने ध्वज को ससम्मान उसके स्थान तक पहुंचाया। पांच दिवसीय शिविर में वाराणसी संभाग के गोरखपुर, बलिया, पंडित दीनदया...