सिद्धार्थ, मार्च 14 -- बांसी। रतन सेन डिग्री कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर स्वयंसेवको ने स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की। प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह ने समापन करते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवक शिविर के दौरान जो भी ज्ञान अर्जित किए हैं उसे समाज हित में लगाए। प्रो. अर्चना मिश्रा समेत डॉ. देवेंद्र प्रसाद, डॉ. मनीष कुमार भारती, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. आलोक दुबे, डॉ. मनोज कुमार सोनकर, डॉ. रविरेश सिंह, डॉ. कंचन यति, प्रवेश दुबे, सपना त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...