बरेली, अप्रैल 20 -- शिविर में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जुटी दिव्यांगों की भीड़ बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही दिव्यांगों की काफी भीड़ रही। सुबह 12 बजे तक दिव्यांगों के आवेदन पत्र जमा हुए। शिविर में कुल 66 दिव्यांगों ने आवेदन पत्र जमा किया। आवेदन पत्र की जांच के बाद उनका चिकित्सकीय परीक्षण शुरू हुआ। नेत्र से जुड़ी दिव्यांगता वाले आवेदकों को जांच के लिए 300 बेड अस्पताल भेजा गया। गर्मी की वजह से दिव्यांगों को काफी परेशानी हुई। शिविर में कुर्सियों की संख्या इस बार अधिक रही जिससे उनको बैठने में दिक्कत नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...