प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- नैनी स्थित 42वीं वाहिनी पीएसी में रविवार को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस) के निर्देशन में आयोजित शिविर में सहायक सेनानायक देव नारायण यादव मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेआर प्रजापति ने जवानों और पुलिस परिवारीजनों के स्वास्थ्य की जांच की। संक्रमित बीमारियों, हड्डी व त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कर निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सक ने परामर्श भी दिया। शिविर में वाहिनी चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश, शिविरपाल अरविंद कुमार सिंह, सहायक शिविरपाल हरदास और सूबेदार मेजर सुधांशु कुमार सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...