शिविर में पहुंचीं शिकायतों के समाधान के निर्देश
फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद, सरसमल। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सोमवार को विभिन्न विभागों से जुड़ी 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। सीटीएम अंकित कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में सबसे अधिक शिकायतें नगर निगम और राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। प्राप्त मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को भेजा गया ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। सीटीएम ने बताया कि नगर निगम से जुड़ी छह, राजस्व विभाग की पांच, सीआरआईडी की तीन और पुलिस विभाग की दो शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा डीएचबीवीएनएल, निर्वाचन विभाग और एचएसवीपी से संबंधित एक-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.