मुंगेर, मार्च 18 -- असरगंज, निज संवाददाता। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय योजना-2 के तहत बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के उद्देश्य से प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय दामोदरपुर के सौजन्य से अमैया पंचायत की दुल्हर गांव में मंगलवार को पशु बांझपन निवारण शिविर सह पशुपालक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर यादव एवं वार्ड सदस्य विकास यादव ने किया। इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ. तस्लीम अनवर ने लिंग चयनित सीमेन के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बकरी पालन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए तथा पशु बीमा योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित हर घर इलाज योजना के तहत 1962 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक प्रभावी सेवा है। जिसके माध्यम से एक कॉल पर डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.