मेरठ, मार्च 26 -- पशुपालन विभाग के तत्वावधान में पशु चिकित्सालय टीम द्वारा विकासखंड दौराला के सभागार में गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ट्रेनर और पशु चिकित्सकों ने किसानों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुओं के रखरखाव और बीमारी से बचाव की जानकारी दी। शिविर आयोजन डॉ. पवित्र जीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के प्रगतिशील पशुपालकों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर डॉ. अमरजीत सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे प्रगतिशील किसानों को पशुओं के रखरखाव और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। डॉ. साक्षी चौहान, डॉ. शरद शर्मा ने पशुपालकों को मौसम के बदलने के साथ होने वाली बीमारियों से बचाव और टीकाकरण आदि अभियान के बारे में बताया। शिविर में आशुतोष कुमार, ज्ञानेश्वर शर्मा, रविंद्र छुरियां, जि...