पूर्णिया, सितम्बर 24 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया में बुधवार को लगभग 450 नीलाम पत्र वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। निष्पादित वादों के माध्यम से लगभगRs.7.85 करोड़ की बकाया राशि की वसूली की गई। जिला पदाधिकारी अशुल कुमार के द्वारा शेष वादों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों को आपसी समन्वय के साथ गुरुवार को मुस्तैदी से कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन को लेकर दो दिवसीय विशेष समीक्षा सह मिलान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन के तहत कुल 04 रोस्टर में 43 नीलाम पत्र पदाधिकारियों को कुल 14,866 नीलाम पत्र वादों (जिसमें कुल Rs.233.99 करोड़ की राशि सन्निहित है) के सभी सुसंगत अभिलेख...