नोएडा, अप्रैल 26 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। सर्वोदय अस्पताल ने सेक्टर-70 पैन ओएसिस सोसाइटी में मेडिकल रूम स्थापित कर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में 80 से अधिक लोगों ने विभिन्न जांच कराई। कार्यक्रम में डॉ. पीयूष कुमार अग्रवाल विशेष अतिथि रहे। साथ ही एओए अध्यक्ष एएन वर्मा, उपाध्यक्ष एमआर भारद्वाज भी मौजूद रहे। मेडिकल रूम में सप्ताह में छह दिन, सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षित नर्स उपलब्ध रहेंगी। वहीं, सप्ताह में दो दिन विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी में रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...