कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर। श्री विश्नोई सेवा समिति गीता नगर द्वारा रविवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें सौ से अधिक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श लिया। गुरु जम्भेश्वर भगवान को माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सलिल विश्नोई ने किया। शिविर में डॉ. शरद वाजपेई ने मोतियाबिंद की जांच कर मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर चश्मा वितरित किया। प्रमुख रूप से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष विश्नोई, स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका सिंह व डॉ.अनुपम उपाध्याय ने शुगर व थायरॉयड की जांच की। होम्योपैथी उपचार हेतु डॉ.हेमंत मोहन व डॉ. आरती मोहन ने परामर्श दिया। अविनाश विश्नोई, अमित चंद्र विश्नोई, राहुल विश्नोई, रोहित विश्नोई, वीरेंद्र कुमार विश्नोई, मनोज विश्नोई, प्रदीप गुप्ता, सिद्धनाथ ग...