संभल, मार्च 9 -- मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना सिविल का आयोजन किया जा रहा है । रविवार को शिविर के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई । कार्यक्रम अधिकारी शर्मिल उपाध्याय जयप्रकाश के नेतृत्व में आयोजित शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार गोयल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया ।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महिला दिवस से संबंधित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कि शर्मिल उपाध्याय ने स्वयंसेविकाओं को महिलाओं की आर्थिक सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से स्वतंत्र और आत्मविश्वासी और निर्णय लेने में सक्षम बनाना है। इसी बीच कुमारी शिवी ने एक कविता के माध्यम से बताया नारी एक शब्द ही नहीं बल्कि शक्ति साहस और त्याग का प्रतीक है । स्वयंसेवकों ने शिक्षित नारी पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति...