संभल, मार्च 11 -- एनकेबीएमजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन मंगलवार को आपदा प्रबंधन दिवस के रुप में मनाया गया । जिसमें छात्राओं को आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी दी गई । ग्राम पतरौआ में आयोजित शिविर के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता आपदा प्रबंधन अधिकारी कोमल जुगलान ने स्वयंसेविकाओ को बताया कि आपदा प्रबंधन का अर्थ ऐसे सभी उपायों से है। जिससे खतरा आपदा का रूप न ले सके। चूंकि, हम कई प्राकृतिक खतरों को आने से नहीं रोक सकते हैं, लेकिन जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए उचित प्रबंधन द्वारा उनके हानिकारक प्रभावों को कम कर सकते हैं। आपदाएं प्राकृतिक या मानवीय खतरों के परिणाम हैं। वास्तव में वर्तमान खतरा प्राकृतिक आपदाओं से उतना नहीं है, जितना मानव निर्मित आपदाओं से है। आपदा प्रबंधन का लक्ष्य खतरों को आपदा में बदलने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.