बागेश्वर, फरवरी 9 -- गुरड़। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, लोहारचौंरा में कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, प्रासंगिक करियर विकल्पों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। छात्र-छात्राओं की कॅरियर से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया गया। कार्यक्रम में जिला सेवा योजन अधिकारी पी सी गोस्वामी, छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...