लातेहार, मार्च 16 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि।। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यूडी- आइडी(यूनिक डिसएबिलिटी आईडी) कार्ड निर्माण हेतु सोमवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं यूडी- आइडी कार्ड निर्माण से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर उन्हें यूडी- आइडी कार्ड के महत्व एवं इससे मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूडी- आइडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य कल्याणकारी सुविधा...