फरीदाबाद, मार्च 20 -- पलवल। महाराणा प्रताप भवन पलवल में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसमें खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि थे। यह शिविर हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी सीएसआर फंड तथा अलिम्को के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान 100 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 40 लाख रुपये की लागत से विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए गए। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि बड़ी कंपनियों को भी सीएसआर के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। वितरण शिविर के दौरान 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों को विशेष रूप से बैटरी चालित ई-रिक्शा, मोटराइज्ड व्हीलचेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.