पौड़ी, नवम्बर 23 -- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि बीजीआर परिसर पौड़ी में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान स्वयं सेवियों ने स्वच्छता, सेवा व सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डा. विक्रम नेगी ने बताया कि शिविर के आयोजन का उद्देश्य एनएसएस स्वयं सेवियों में सामाजिक सरोकार, स्वैच्छिक सेवा भावना और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। रविवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में प्रो. अनूप पांडेय ने एनएसएस स्वयं सेवियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने और पर्यावरण प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो. पांडेय ने कहा कि छात्र छोटी-छोटी पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. विक्रम नेगी ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.