शिविर में जीविका दीदियों को मिला 28 लाख का चेक
मधेपुरा, जून 19 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में बीते मंगलवार से जारी सहयोग सह जन कल्याण शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया। इस दौरान लखपति दीदी योजना के तहत जीविका दीदियों को 28 लाख का चेक उपलब्ध कराया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ परमानंद पंडित ने कहा कि महिलाएं जीविका से जुड़ कर सफलता की नई इबारतें लिख रही है। समूह से जुड़ कर मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने जीविका दीदियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है। जीविका के बीपीएम विकास रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत 14 समूहों को 28 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। यह भी पढ़ें- शिविर में जीविका दीदियों को मिला 28 लाख का चेक शिविर में जीविका दीदियों को डेमो चेक सौंपा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.