प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- बाबागंज। गोगहर गांव के मां दुर्गा धाम कुटिया में रविवार को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के संयोजन में नि:शुल्क जांच शिविर लगा। मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव ने फीता काटकर शिविर की शुरुआत की। शिविर में डॉ. मनीष कुमार की टीम ने लोगों की आंखों की जांच कर दवाएं दी। 26 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। उनका सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट में ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किया जाएगा। इस मौके पर विनोद यादव, अखिलेश, कोटेदार दुर्गेश विश्वकर्मा, परमेश्वर यादव, ज्ञानचन्द्र, राम प्यारे, मुन्ना, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.