रामगढ़, मई 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना परिसर में शुक्रवार को थाना दिवस पर भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद अंचल अधिकारी सीताराम महतो ने विभिन्न गांवों से आए फरियादियों की भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। अंचलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। शिविर में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार मौजूद थे। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...