बुलंदशहर, नवम्बर 13 -- नगर के डीएवी पीजी कॉलेज में गुरुवार को आयोजित रक्तदान शिविर में छात्रों ने रक्तदान किया। शिविर में एनसीसी व रेंज रोवर और खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अरूण कुमार गर्ग ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं हैं। युवाओं को ऐसे शिविरों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने कहा कि युवा ऊर्जा के भंडार हैं,नियमित रूप से रक्तदान जैसे पुनीत धर्म का पालन अवश्य करना चाहिए। पूर्व प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान दाता के भी हित में है,रक्त का परिसंचरण व निर्माण तीव्रतर होता है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों का जीवन बचा सकता है। शिविर का आयोजन नीलम चैरिटेब...