शिविर में छात्रों का निशुल्क दंत परीक्षण किया
मेरठ, मई 13 -- दिल्ली रोड स्थित श्रीराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को रोटरी क्लब मेरठ शिवम की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए दंत परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ. ननीता गुप्ता, डॉ. ज्योति सिंह एवं डॉ. जुनैद खान ने दंत परीक्षण किया। चिकित्सकों ने बच्चों को नियमित रूप से सुबह-शाम ब्रश करने, जंक फूड से दूरी बनाए रखने तथा दांतों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार पवार ने अतिथियों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, प्रबंधक सतेन्द्र जैन, श्रीकृष्ण अग्रवाल ने विचार रखे। संचालन आचार्य निशांत जायसवाल ने किया। रोटरी क्लब मेरठ शिवम की अध्यक्ष रो. तनु अग्रवाल, सचिव रो. रश्मि अग्रवाल, रो. अमित अग्रवाल, रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.