बागपत, फरवरी 16 -- खेकड़ा। कस्बे के जैन गल्र्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित तृप्ति वनडे योगा शिविर में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी ने किया। इस अवसर पर रिया, मुस्कान, दिव्या जैन सहित कई छात्राओं ने भी योग के लाभों पर अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में प्रबंध समिति के सचिव राहुल जैन, अध्यक्ष नरेश जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...