संभल, फरवरी 24 -- कस्बा नरौली के कुंवर कंचन सिंह महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन नारी सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि संगीता भार्गव ने छात्रों को नारी सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन, वूमेन पावर, मिशन शक्ति और चाइल्ड केयर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा की स्त्री प्रकृति की एक अमूल्य देन है। विभिन्न परिस्थितियों का सामना करने के बाद भी पीछे नहीं हटती। अगर हमें समझ में रहना है तो हमें सशक्त बना होगा और सभी परिस्थितियों का सामना डटकर करना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी ज्योत्सना शर्मा, आयुषी शर्मा, मीनाक्षी, कुमारी रजनी, अरुण कुमार राघव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.