मुरादाबाद, फरवरी 11 -- राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय शिविर का बुधवार को शुभारंभ किया गया। शिविर के अंतर्गत वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया, जिसमें महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। इसके अतिरिक्त, स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीणों के मध्य सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात नियमों के पालन, तीव्र गति से वाहन न चलाने तथा सुरक्षित पैदल आवागमन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...