अल्मोड़ा, मार्च 12 -- धौलछीना। भैंसियाछाना के न्याय पंचायत पल्यों में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम हुआ। शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 23 शिकायतें दर्ज की गई। अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, 281 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यहां ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्य, बीडीओ ललित महावर, बीईओ हरीश रौतेला, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...