जामताड़ा, मई 11 -- स्वास्थ्य विभाग द्वारा नारायणपुर प्रखंड के कोरीडीह-वन समेत तीन गांवों में सोमवार को विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम बेबी पुष्पा, नंदनी कुमारी एवं ममता कुमारी ने कोरीडीह-वन, भागाबांध और चिहुंटिया गांव में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान एएनएम ने ग्रामीणों को टीकाकरण के फायदे की जानकारी देते हुए ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर तथा डीपीटी बूस्टर समेत विभिन्न टीके लगाए। शिविर में महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति भी जागरूक किया गया। एएनएम एवं स्वास्थ्य सहियाओं ने महिलाओं को परिवार नियोजन की स्थाई एवं अस्थाई विधियों की जानकारी देकर उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं अस्थाई उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन ...