पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीनगर मे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की एएनसी पूर्व जांच कर उनके स्वास्थ्य की विस्तृत निगरानी की गई। कार्यक्रम के तहत महिलाओं का फेटल टेस्ट, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए गए, ताकि गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों की समय पर पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा दिवाकर राजपाल, डॉ. सुधांशु शेखर, चंदन कुमार सिंह एवं बीएचएम सुरेन्द्र कुमार मंडल सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शिविर में 72 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच, दी सला...