देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, गरीब पट्टी से संबद्ध आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को पेसेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म के सहयोग से टीबी एवं संचारी रोग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें फाइलेरिया मरीजों के लिए एमएमडीपी प्रशिक्षण भी दिया गया।कार्यक्रम में समुदाय से आए लोगों को टीबी सहित विभिन्न संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। इसमें टीबी से संबंधित वीडियो के माध्यम से लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर गरीब पट्टी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान, एएनएम, शिक्षक, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं फाइलेरिया मरीजों के सहयोग से पीएसपी का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- फाइलेरिया मरीजों को दी गई बचाव की जान...