शिविर में की गई 380 मरीजों की जांच, आयुष्मान योजना की दी जानकारी
बलरामपुर, जून 23 -- पचपेड़वा, बलरामपुर। बंघुसरी गांव में गुरुवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व आयुष्मान कार्ड जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान निजाम खान ने फीता काटकर किया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 380 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, रक्त जांच, महिला रोग व सामान्य बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श व दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान डॉ. सुप्रम मौर्या, डॉ. संगीता पाण्डेय एवं डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। ग्रामीणों ने शिविर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.