देवघर, जुलाई 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को धरवाडीह पंचायत भवन में झारखंड सरकार द्वारा संचालित झारखंड मिलेट मिशन योजना अंतर्गत किसानों का पंजीकरण करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा किसानों को बताया गया कि इस वर्ष मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 प्रतिशत कम बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- झारखंड राज्य मिलेट मिशन के तहत किसानों का रजिस्ट्रेशन शुरूमौसम की स्थिति जिस कारण संभावित सुखाड़ को देखते हुए ऊपरी जमीन में धान के स्थान पर मोटे अनाज, दलहन, तेलहन बुवाई करने का सलाह दिया गया। जो कि कम पानी में होने वाली सुखा रोधी फसले हैं। झारखंड मिलेट मिशन योजना में 3 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि, अधिकतम 5 एकड़ के लिए 15 हजार तक प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दिया जा रहा है। जो किसान...