शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर। रविवार को शहर में सेवा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। जीओ गीता युवा चेतना एवं भारत विकास परिषद संकल्प के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 28 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जीओ गीता युवा चेतना से ठाकुर दिवाकर सोलंकी एवं अमित गर्ग और भाविप संकल्प से नीरज अग्रवाल, अवनीश गोयल, अरुण राजवंशी, सुभाष गुप्ता, शिशु कांत गर्ग, एड. नीरज अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल और गोपाल गर्ग दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- 35 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.