आरा, अप्रैल 10 -- पीरो, संवाद सूत्र। सेवा, संवाद और समाधान योजना के तहत शुक्रवार को शिविर का आयोजन कर भूमि विवाद के मामलों का निपटारा किया गया। चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल निवासी विजय राय, तरारी थाना क्षेत्र के करथ निवासी बलिराम सिंह, इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा निवासी अवधेश सिंह, ओझवलिया निवासी धीरज शर्मा और नागेश्वर शर्मा के मामलों की सुनवाई एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने की और दोनों पक्षों को अगले सोमवार को बुलाया गया। बीडीओ अशोक कुमार ने ओझवलिया निवासी सोनाझारी देवी, अमई निवासी देवंती देवी, मझिआंव निवासी ठाकुर सिंह, डोमन डिहरा निवासी दीनानाथ सिंह, अगिआंव बाजार निवासी गुलाबो कुंअर, गोविंदडीह निवासी कलावती देवी, पचरूखिया निवासी प्रेमचंद्र मिश्रा और बसडीहा निवासी समराजो कुंअर के मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान त्वरित समाधान की दिश...