हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- हल्द्वानी। 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल के कैडेट्स ने रानीबाग में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान अपने साहस, अनुशासन और सैन्य कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। आगामी गणतंत्र दिवस शिविर की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में कैडेट्स ने कठिन अभ्यासों में भाग लिया। उन्हें सुरक्षित व अनुशासित तरीके से निशानेबाजी, रैपलिंग, ड्रिल और कठिन शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। रैपलिंग के दौरान कैडेट्स ने ऊंची चट्टानों से उतरने की तकनीक सीखते हुए आत्मविश्वास और संतुलन का परिचय दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...