बिजनौर, जुलाई 4 -- देवता पीजी कॉलेज मोरना में 32 यूपी बटालियन एनसीसी धामपुर के तत्वावधान में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को हथियार संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को पॉइंट-22 राइफल से फायरिंग एवं निशानेबाजी का अभ्यास कराया गया।शिविर में सैन्य अधिकारियों द्वारा कैडेट्स को राइफल की विशेषताएं, उसे खोलने-जोड़ने, देखभाल एवं सफाई, कारतूस भरने व खाली करने तथा निशाना लगाने के सिद्धांतों की जानकारी दी गई। साथ ही ट्रिगर दबाने की विधि, राउंड फायर करने और राइफल के विभिन्न कल-पुर्जों का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी दिया गया।इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल गणेश शंकर विद्यार्थी, लेफ्टिनेंट कर्नल ललित भट्ट, मेजर रमाशंकर, कैप्टन सुनीता, कैप्टन धीरज शर्मा, लेफ्टिनेंट ललित कुमार, लेफ्टिनेंट जाहिद अली, लेफ्टिनेंट तेजस्...