शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया
महोबा, मई 15 -- महोबा, संवाददाता। विशेष शिविर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की अधिकारियों ने समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता बिल से जुड़ी समस्याओं के साथ बिल अधिक आने की शिकायत दर्ज कराई। विद्युत विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे है। विद्युत सब स्टेशनों में शिविर के लिए विभाग ने अभियंताओं की तैनाती की है। शुक्रवार को कीरत सागर सब स्टेशन सहित जिले भर के सब स्टेशनों में शिविर में स्मार्ट उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर लक्ष्मी शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की नेट बिलिंग सहित मोबाइल नंबर एड करने आदि की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया गया। यह भी पढ़ें- एसडीओ कार्यालय में 28 शिकायतों का निस्तारण बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.