बरेली, फरवरी 26 -- बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को एनएएसएस द्वितीय इकाई की ओर से शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न आयामों के बारे में बताया गया। इसके बाद बौद्धिक सत्र में आइकन इनक्यूबेशन सेंटर की काउंसलर शिवानी ने छात्राओं को उद्यमिता के बारे में जागरूक किया। सत्र के दौरान प्रोजेक्ट हेड धीरज कुमार एवं काउंसलर वंशिता ने प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यवसायिक अवसरों की पहचान करने की जानकारी दी। इस मौके पर प्रोफेसर रंजू राठौर, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...