शिविर में आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी
फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। सामुदायिक पुलिसिंग सेल और पुलिस चौकी सेक्टर-15 की ओर से आर्य समाज मंदिर सेक्टर-15 में एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112, बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं हाइवे पैट्रोलिंग 1033 की जानकारी भी दी गई। वहीं, लोगों को महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। नशा तस्करी एवं नशीले पदार्थों से संबंधित सूचना देने के लिए MANAS ऐप के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। सेल की निरीक्षक सुनीता ने कहा कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर कुप्रथा है, जो बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास को प्रभावित करती है तथा उनके अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य में बाधा उत्पन्न करती है। बाल विवाह जैसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.