चक्रधरपुर, जून 2 -- चक्रधरपुर। सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंचल कॉलोनी में 0 से 5 साल के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए भीड़ उमड़ी जहां सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी रही। आधार कार्ड बनाने या अपडेट कराने के लिए लोग सुबह 6 बजे से ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंचल कॉलोनी पहुंच रहे हैं। सुबह से ही लोग कतार में खड़े रहकर आधार केंद्र संचालक का इंतजार करते हैं। वहीं कड़ी धूप से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बच्चों का नया आधार कार्ड बनाने व अपडेट करवाने के लिए अंचल कार्यालय में लगा शिविर यह भी पढ़ें- बाल श्रम होता दिखे तो करें फोन यह भी पढ़ें- नोनिहालों का आधार कार्ड बनाने पंचायतों में लगेगा शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...