शिविर में आई शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश
गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। डीसी उत्तम सिंह ने शुक्रवार को समाधान शिविरों के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत पर की गई कार्रवाई को संबंधित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए। सभी विभाग नियमित रूप से पोर्टल की निगरानी करें, ताकि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीसी ने बताया कि समाधान शिविर की शुरुआत से अब तक कुल 8474 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें केवल 199 मामले ही लंबित हैं। यह भी पढ़ें- शिकायतों के निपटारे के लिए आज और कल खुले रहेंगे कार्यालय उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाकी शिकायतों का भी शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.