शिविर में अधिकारों के प्रति लोगों से सजग रहने की अपील
गिरडीह, जुलाई 24 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन शुक्रवार को धनवार प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजनों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जागरूकता एवं जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर प्रशिक्षु जिला उप समाहर्ता ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 ए के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आर्थिक अथवा अन्य किसी कारण से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.