चंदौली, जून 16 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय चंदौली की ओर से सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के संबंध में एक विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन की गई। यह अभियान खगवल सहित आधा दर्जन गांवों में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं को बुजुर्गों की देखभाल, उनके अधिकारों तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।अभियाान के दौरान बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा मिलती है। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि उनका सम्मान और संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा समाज की जिम्मेदारी उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की उ...